डीएम व एसएसपी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की दी शुभकामनाएं दी



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर रविवार को ईद-उल-अजहा(बकरीद) त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के कडे प्रबन्ध किए गये। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दोनो अधिकारयों द्वारा अंसारी रोड पर नगर पालिका बुलन्दशहर द्वारा बनाये गये कैम्प में उपस्थित रहकर नमाज अदा करके अपने घरों का जाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। लोगो द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।