हथियार बंद बदमाशों ने की लाखों की लूट प्रशासन में हडकम्प

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर बुगरासी मंगलवार को बुगरासी बरहाना मार्ग पर चौपाल मैरिज होम के सामने बनी महाराज की कुटी से हथियार बंद लुटेरे बक्शे का ताला तोडकर दो लाख दस हजार रूपये लूटकर ले गये। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया और जो जिस स्थिति में था बुगरासी को दौड पडा।जानकारी के अनुसार बुगरासी बरहाना रोड पर स्थित चौपाल मैरिज होम के सामने खैमचंद चौहान के खेत है।

चौहान सहाब ने अयोध्या निवासी पारस नाथ वर्मा को दो बीघा जमीन मन्दिर के लिये दान मे दे दी है।वर्मा जी वहाँ पर कुटी बनाकर दूरदराज से आये बीमारों का नसों को दबाकर इलाज करते है जो अधिक तर ठीक होकर जाते है तो वो दान मे कुछ पैसे देकर जाते है।

उन्होंने बताया की रविवार की रात मै अपने दो साथियों खैमचंद व विनेश शर्मा के साथ कुटी पर था।रात मे 2 बजकर 40 मिनट पर 3 हथियार बंद बदमाश मुहूँ पर कपडा बाँधे आये और तीनों के हाथ पैर बाँधकर बकसशे का ताला तोडकर 2 लाख 10 हजार रूपये लूटकर ले गये।सोमवार को दिन निकलते ही क्षेत्र मे लूट की खबर आग की तरह फैल गई।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्राँच सहित जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुच गये।क्राइम ब्रांच ने रास्ते मे लगे सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है।सीओ स्याना बंदना शर्मा का कहना है कि पुलिस लुटेरो की धडपकड जाँच पडताल में जुटी है जल्द ही लुटेरे कानून की गिरफ्त मे होगें। लाखों की लूट से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है।