आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भाजपाइयों ने₹20 प्रति राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राजा बाबू पार्क पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया के नेतृत्व में ₹20 प्रति राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया।
जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक एक अभियान चलाएगी जिसमें हर घर तिरंगा एवं घर-घर तिरंगा लगेगा।


इस तिरंगा वितरण में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, कार्यक्रम संयोजक विकास चौहान, जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, आनंद चौधरी, हितेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, कमल कांत शर्मा सभासद, इंद्रमोहन लोधी, कुलदीप चौधरी, शेंकी आदि रहे।