रिश्ते हुए शर्मसार, दादा ने पोती को ही बनाया हवस का शिकार अधेड़ की हरकतों की वीडियो वायरल,

Spread the love

–

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहाँगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अधेड़ के एक और काले कारनामे का खुलासा हुआ है। आरोपी का अपनी ही पोती के साथ दुष्कर्म करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने अपने ही पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि बीती 16 अगस्त को क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही अधेड़ पर उसकी पुत्री के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इसके चार दिन बाद आरोपी के सगे पुत्र ने ही अपने पिता के खिलाफ तहरीर देकर उसके द्वारा गोद ली गई 5 वर्षीय पुत्री के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अधेड़ की इस हरकत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ़ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि
आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।