प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। एक ओर जहां लॉकडाउन के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना योद्धा लोगों की सेवा में लगे है। ताकि न सिर्फ लोग घरों में रहें बल्कि सुरक्षित रहें। इन्हीं में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो न सिर्फ अपनी कार्यशैली से समाज मे सार्थक मिशाल कायम कर रहे हैं बल्कि कोरोना योद्धाओं के सम्मान में अमिट गाथा भी लिख रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से योद्धाओं का हौसला भी बुलंद हो रहा है। रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्रोनिका सिटी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी रमेश सिंह राणा को बेहतर समान्वय और कार्य कुशलता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मन्नित किया। वीके सिंह ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है औऱ भारत भी इससे अछूता नहीं है। जहां लोगो को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं कोरोना योद्धा के रूप में हमारी सुरक्षा करने के लिए प्रशासन, पुलिस, नगरपालिका कर्मी, सफाईकर्मी और डॉक्टर बगैर सुरक्षा नि:स्वार्थ हमारी सेवा कर रहे हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा कर रहे है।
Related Posts
इस्कॉन मंदिर में श्रृद्धांलु कर सकेगें भगवान के ऑनलाइन दर्शन
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण का प्रभाव इस बार जन्माष्टमी पर्व भी दिखाई दे रहा है। पिछले सालों की…
गौतम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली, सीता-राम की जोड़ी ने किया मनमोहित
गाजियाबाद। दीपावली को लेकर स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी रंगोली…
फ्लैट में लगी आग, लाखों का माल हुआ राख
-सुरक्षाकर्मियों की मदद से बची दो महिला एवं दो साल के बच्चे की जान IN8@ गाजियाबाद। शिप्रा सृष्टि सोसायटी में…
