हाड़ कपा देने वाली ठंड को देखते हुए 4 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद-बीएसए

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर हाड़ देने वाली ठंड और शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए बुलंदशहर जनपद में 4 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूल रहेगा बन्द।

बीएसए ने जारी किया आदेश। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी0के0 शर्मा ने बताया कि यह आदेश 28 दिसंबर को ही जारी कर दिया गया था लेकिन शिकायत मिली थी की स्कूलों ने छुट्टी नहीं की थी।

और बताया कि पहले ही 28 दिसंबर को लेटर जारी कर दिया गया था अब कड़ाई से पालन करने के लिए दोबारा से लेटर जारी किया है। और बताया कि स्कूलों के द्वारा आदेश का पालन नहीं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।