संवाददाता@ कैराना। पांच दिन पूर्व घर में घुसकर युवक पर हमला करने व उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जंधेड़ी निवासी मुकीम ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 मई को उसका भाई सोमीन घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उसके भाई पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें सोमवार को उसका भाई की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हारून, शाहरुख, रियासत, जुल्फान, नाजिम व मोहब्बत निवासीगण ग्राम जंधेड़ी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
शहर में भीषण जाम: पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
लोगों को नहीं मिला निकलने का रास्ता, घंटों जाम में फंसे रहे लोगदीपक वर्मा@ शामली। अपर दोआब शुगर मिल में…
31 महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा के लिये कलश यात्रा निकाली
अमर हरि सनातन शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार दीपक वर्मा@थानाभवन। अमर हरी सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर…
15 हजार का इनामी मुठभेड में गिरफ्तार
सेल्स आॅफिसर की हत्या का था आरोपी थानाभवन पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा बदमाश संवाददाता@ थानाभवन। कानपुर की वारदात…
