कांग्रेस ने सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारती गोविल को प्रत्याशी किया घोषित

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नगर निकाय चुनाव शुरू होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी किए घोषित वही कांग्रेस ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जिसमें सदर सीट पर कांग्रेश के दमदार मजबूत नेता राहुल गोविंल की पत्नी भारती गोविंल को टिकट देकर नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित किया।

वही भारती गोविंल ने बताया कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कोई भी रहा हो उसने कोई भी विकास कार्य नहीं किया हर तरफ गड्ढे शहर की टूटी फूटी सड़कें बिजली के खंबे पर लाईटे नहीं होना बहुत से ऐसे कार्य हैं जो नहीं किए गए अब जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देकर नगर का विकास कार्य कराएगी।

तो वहीं कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद खुर्जा से सुनीता सिंह पत्नी कृष्ण मोहन सिंह, नगरपालिका परिषद स्याना से देवराजन पुत्र नरेंद्र त्यागी, नगर पालिका परिषद अनूपशहर से प्रज्ञा गौड पत्नी हेमंत शर्मा, नगर पंचायत छतारी से सखावत अली पुत्र मुबारक अली, नगर पंचायत पहासू से ताबीर और तस्लीम पत्नी अजमल खान छोटे, नगर पंचायत औरंगाबाद से मीना देवी पत्नी महीपाल सैनी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की घोषणा की है।