सरकार के कब्जे में हैं UFO और एलियन के शरीर, पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा

Spread the love

अमेरिका के पू्र्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने बुधवार को दावा किया है कि सरकार के कब्जे में कई UFO (उड़ने वाली ऐसी वस्तु जिसे पहचाना नहीं गया है) और गैर इंसानी शरीर हैं।इन गैर इंसानी शरीर को एलियन कहा जा रहा है।ग्रुश ने वाशिंगटन में हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने यह बयान दिया।

जून में ग्रुश के दावा किया था कि अमेरिकी सरकार दूसरी दुनिया से आने वाले अंतरिक्ष यान (Alien Spacecraft) को पनाह दे रही है।अमेरिकी सरकार के पास हैं UFOओवरसाइट कमेटी की सुनवाई के दौरान ग्रुश से सवाल पूछा गया कि क्या अमेरिकी सरकार के पास दुर्घटनाग्रस्त UFO और उनके पायलट हैं? इसपर ग्रुश ने जवाब दिया हां, सरकार के पास गैर इंसानी शरीर और दूसरी दुनिया से आए एयरक्राफ्ट हैं।

रक्षा विभाग की एजेंसी में डेविड ग्रुश ने किया है कामडेविड ग्रुश ने 2023 तक अमेरिकी रक्षा विभाग की एजेंसी में काम किया है। जून में उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार अमेरिकी कांग्रेस से दूसरी दुनिया से आए लोगों के सबूत छिपा रही थी। उनके आरोपों के तूल पकड़ने के बाद रिपब्लिकन के नेतृत्व वाली निरीक्षण समिति ने उनके दावों की जांच शुरू की।ग्रुश बोले-खुद नहीं देखा है एलियन शरीरसुनवाई के दौरान ग्रुश ने दावा किया कि सरकार द्वारा गैर इंसानी बायोलॉजिक्स बरामद किए गए थे। हालांकि ग्रुश ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद कोई एलियन शरीर नहीं देखा है। ग्रुश ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद दूसरी दुनिया से आए एयरक्राफ्ट नहीं देखे हैं। उनके दावे उच्च-स्तरीय खुफिया अधिकारियों से बातचीत से मिली जानकारी पर आधारित हैं।