लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग के तीन क्लबों में चार लोगों को कोरोना वायरस के ताजा परीक्षणों के बाद संक्रमित पाया गया है। प्रीमियर लीग ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को विभिन्न क्लबों के 1008 खिलाड़ियों और स्टाफ का कोविड-19 के लिये परीक्षण किया गया। जिन खिलाड़ियों या क्लब स्टाफ को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया है उन्हें सात दिन के लिये अलग थलग कर दिया गया है।इन चार नये मामलों के सामने आने के बाद इस महीने के शुरू से किये गये कुल 2752 परीक्षणों में से केवल 12 मामले पॉजीटिव आये हैं। पिछले सप्ताह बोर्नमाउथ का एक खिलाड़ी संक्रमित पाया गया था। चिकित्सा गोपनीयता की शर्तों के कारण इस खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी। प्रीमियर लीग क्लबों ने बुधवार को समूह में अभ्यास के पक्ष में मतदान किया था जो लीग को जून में शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
पीसीबी ने क्रिकेट तकनीकी समिति का किया गठन, मिस्बाह, इंजमाम और हफीज शामिल
लाहौर, । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को क्रिकेट तकनीकी समिति (सीटीसी) का गठन किया है, जिसमें पाकिस्तान के…
भारत-पाकिस्तान की जंग: रविवार को खेला जाएगा एशिया कप का दूसरा महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान का मैच। ये सुनकर ही दोनों मुल्क के क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठते हैं। दोनों टीमें…
बीबीएल में खेलने के लिए लांस मॉरिस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से किया गया रिलीज
मेलबर्न। पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने के लिए लांस मॉरिस…
