प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बाजारों में आरोग्य सेतु एप को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू किया है। महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को राकेश मार्ग के बाजार में सभी दुकानदारों को भारत सरकार द्वारा चलाई गई सोशल अभियान आरोग्य सेतु एप्लीकेशन के प्रति जागरूक किया एवं सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल द्वारा बनवाए गए आरोग्य सेतु ऐप के स्टीकर लगवा कर आने वाले ग्राहकों एवं काम कर रहे कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह भी इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर अपने परिवार की सुरक्षा एवं समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करें। इस दौरान सुनील प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष, एडवोकेट अमन अग्रवाल ,महानगर कानूनी सलाहकार, व्यापारी सिद्धार्थ गुप्ता, आलोक पराशर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
श्रद्धालुओं द्वारा गाइडलाइन का पालन न करने पर दूधेश्वर नाथ मंदिर बंद
6 जुलाई से 31 जुलाई तक बन्द रहेगा, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालनसावन के पहले सोमवार दिखा कोरोना संक्रमण…
पत्रकारों को आत्म रक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करे सरकार: पूजा चड्ढा
विनोद पांडेय@ गाजियाबाद। दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के घर उनके परिजनों को कांग्रेस की महिला नेत्रियां सांत्वना देने पहुंची। महिला…
होली के साथ चुनावी सीजन में खपाने को हिंडन में तैयार हो रही थी कच्ची शराब
गाजियाबाद। लोकसभा के चुनावी महामुकाबले के लिए रणभेरी बज चुकी है। चुनाव की तारीखें भी आ गई है, चुनाव नतीजों…
