संवाददाता@ असंध। कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि इस महामारी से बचा जा सके । जो लोग मास्क का प्रयोग नही कर रहे है उनसे 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है और उन्हें मास्क वितरित करके इसका प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया । बाजार मे बिना मास्क लगाएं घूम रहे लोगों के पुलिस द्वारा चालान किए गए । थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने कहा कि जो लोग इस महामारी मे बिना मास्क लगाएं बाहर घूम रहे उनसे 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले और मास्क का प्रयोग करे वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे।
Related Posts
मेवात जिले को बनाया जाएगा कुपोषण मुक्त : उपायुक्त धीरेंद्र
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात….उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग,द्वारा 30 सितम्बर तक पोषण माह अभियान चलाया जा…
डीएलएफ फेस-3 में चलाया पीला पंजा
IN8@गुरुग्राम……डीटीपी इन्फोर्समेंट आरएस बाठ की अगुवाई में मंगलवार को डीएलएफ फेस-3 स्थित यू ब्लॉक में रिहायशी कालोनी में अवैध रूप…
गौ तस्कर के चंगुल से आठ गौवंश छुड़ाए, एक आरोपी गिरफ्तार
IN8@पुन्हाना…..पुलिस अधीक्षक, नूंह द्वारा गौ तस्करों पर लगाम लगाते हुए सीएस स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में…
