संवाददाता@ हिसार : माडल टाऊन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम की ओर से निर्जला एकादशी के शुभावसर पर गत वर्षों की भांति ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसका सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। छबील पर रमेश चुघ, जयप्रकाश, अनित मित्तल व धर्मदास ने सेवाएं देकर लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर पीठ कमेटी के प्रधान सीए एनसी अग्रवाल, संयोजक राजमल काजल, अनिल महता, सुशील बुडाकिया, अरूण अग्रवाल मौजूद रहे। पीठ प्रधान एनसी अग्रवाल ने छबील पर आने वाले लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया।
Related Posts
गुरुग्राम में अपना स्पोर्ट्स-सेंट्रिक इमर्सिव एंड इंटरेक्टिव एंटरटेनमेंट सेंटर ‘पिटस्टॉप’ फिर से खोला
IN8 @ गुरुग्राम : भारत भर में जबरदस्त सफलता और प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, SMAAASH आपकी बचपन की यादों…
नहीं मिल रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
IN8@गुरुग्राम…….जैसे ही गुरुग्राम में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है, वैसे ही लोगों की परेशानी बढ़…
किसानों के सच्चे हितैषी हैं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला : तैयब हुसैन घासेडिया
IN8@नूंह,मेवात…जजपा के जिला अध्यक्ष तैयब हुसैन घासेडिया ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों के सच्चे हितैषी हैं।…
