दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट एनआईसी में जूप ऐप द्वारा झिंझाना के कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। डीएम ने उनसे समय से खाना व चिकित्सा सुविधा मिलने की भी जानकारी ली। बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने जूम ऐप के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झिंझाना में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। डीएम ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य, खाने पीने, जांच व चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें हास्पिटल में सभी तरह की सुविधाएं मिल रही है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। डीएम ने सीएमओ के साथ-साथ अन्य चिकित्सकों से भी वार्ता की तथा सभी उपकरणों के साथ उपचाराधीन मरीजों को कोई समस्या न होने देने के निर्देश दिए।
Related Posts
वन्य जीवों के अंगों के तस्कर पर मुकदमा
वन विभाग की टीम ने की थी दुकान पर छापेमारी कई सालों से चल रहा था गोरखधंधा दीपक वर्मा@शामली। वन…
दलित उत्पीडन व ध्वस्त कानून व्यवस्था पर बिगडी आप
राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर की सख्त कदम उठाने की मांग दीपक वर्मा@ शामली। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में…
विद्युत विभाग की लापरवाही से तीन बेजुगान मौत के मुंह में समाए
दो गायों व एक गिलहरी की करंट से दुखद मौत कई घरों के विद्युत उपकरण भी फंुके, ग्रामीणों ने किया…
