दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट एनआईसी में जूप ऐप द्वारा झिंझाना के कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। डीएम ने उनसे समय से खाना व चिकित्सा सुविधा मिलने की भी जानकारी ली। बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने जूम ऐप के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झिंझाना में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। डीएम ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य, खाने पीने, जांच व चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें हास्पिटल में सभी तरह की सुविधाएं मिल रही है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। डीएम ने सीएमओ के साथ-साथ अन्य चिकित्सकों से भी वार्ता की तथा सभी उपकरणों के साथ उपचाराधीन मरीजों को कोई समस्या न होने देने के निर्देश दिए।
Related Posts
जनपद वासियों को मिले पीने का स्वच्छ पानीः सुरेश राणा
जनपद की पानी की टंकियों के अवलोकन के लिए निर्देश दीपक वर्मा@शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने डीएम…
तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा परिजनों में मचा कोहराम, गांव में दौडी शोक की लहर…
बेटियों के लिए सुरक्षित नही शामलीः 14 साल की बेटी का अपहरण, दुष्कर्म
पिता के लिए रोटियां ले जारी आठ साल की बच्ची से भी हैवानियत की कोशिशकांधला और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में पेश…
