प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में लगातार बढ़़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों केे आंकड़े एवं जिले में की गई व्यवस्थाओं को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आंकड़े तलब किए। गुरूवार को कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफे्रेसिंग के जरिए गृहमंत्री अमित शाह ने जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी,एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह आदि अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को लेकर वार्ता की। करीब 1 घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेसिंग में गृहमंत्री अमित शाह ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीज और अब तक हो चुकी मौत के बारे में जानकारी ली। गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंकड़े लाएं उसके बाद दूसरी बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद गृहमंत्री ने नोएडा के डीएम व एससपी से भी वार्ता की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में गृहमंत्री ने कोरोना से संबंधित आंकड़े डीएम से तलब किए। इसकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदम की जानकारी मांगी गई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा गुरूवार तक 740 तक पहुंच गया हैं। ऐेसे में गृहमंत्री ने एहितयात को लेकर सख्त कदम उठाने और व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
Related Posts
भगवान श्री राम और सीता की बारात में शामिल हुए भाजपा नेता विजेन्द्र त्यागी
IN8 @ लोनी : लोनी में एक मात्र इन्द्र प्रस्थ धार्मिक श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्री…
होली के साथ चुनावी सीजन में खपाने को हिंडन में तैयार हो रही थी कच्ची शराब
गाजियाबाद। लोकसभा के चुनावी महामुकाबले के लिए रणभेरी बज चुकी है। चुनाव की तारीखें भी आ गई है, चुनाव नतीजों…
फीस निर्धारण को लेकर अभिभावकों की भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी
-डीएफआरसी बैठक मात्र दिखावा, कार्रवाई के नाम पर मिल रहा आश्वासन विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। ऑनलाइन क्लास के आधार पर…
