संवाददाता@ सिरसा:जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 17 जून 2020 की रात्री को चौटाला रोड़ मण्ड़ी डबवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से हजारों रुपए की हुई ब्लैक मेलिंग व जबरन वसूली के मामलें में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजनी पुत्री गुरजंट सिंह, संदीप पुत्र जसविंद्र सिंह, मिंदा पुत्र जसवंत सिंह व संदीप पुत्र सीता राम निवासियान मण्ड़ी डबवाली के रुप में हुई है । डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में आरिफ पुत्र अली मोहमद निवासी आर.जे.3 चक संगरिया राजस्थान की शिकायत पर शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक आरिफ को बीती 17 जून की रात्री को चौटाला रोड़ डबवाली पर रुकवाकर साईड में ले जाकर ब्लैकमेलिंग कर 93 हजार 600 रुपये की जबरन वसूली की थी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर 36 हजार रुपए की राशि भी बरामद कर ली गई है।
Related Posts
प्रवीण हत्याकांड का मास्टरमाइंड शूटर उत्तराखंड से गिरफ्तार
IN8@फरीदाबाद—एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस को बड़ी कामयाबी…
रेप की घटना को लेकर सड़कों पर उतरा दलित समाज
IN8@झज्जर….पिछले दिनों जिले के एक गांव में एक दलित युवती केसाथ किए गए दुष्कर्म मामले व आरोपी की गिरफ्तारी न…
तावडू शहर व 2 गांवों में सीएम प्लाईंग का मिठाईयों के गोदामों पर छापा
IN8@तावडू…..क्षेत्र में दीपावली से पूर्व सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना पर मिलावटी मिठाईयों के गोदामों पर छापा मारा। सीएम…
