दीपक वर्मा@ शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौसेवा परिवार समिति द्वारा रविवार को नवीन मंडी स्थित गौशाला में गौमाताआंे के भोजन की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल लाकडा चैहान ने भी गौमाताओं को चारा खिलाया, वहीं बंदरों व कुत्तों को भी भोजन दिया गया। जानकारी के अनुसार श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित पशु पक्षी जीव जंतु गौसेवा परिवार समिति द्वारा रविवार को नवीन मंडी स्थित अस्थायी गौशाला में गौमाताओं के भोजन की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल लाकड चैहान रहे जिन्होंने गौमाताओं को हरा चारा खिलाया, साथ ही बंदरों व कुत्तों को भी भोजन कराया गया। अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि 6 अपै्रल से समिति द्वारा जीव जंतु, पशु पक्षियांे को उनकी आवश्यकतानुसार भोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। इस अवसर पर नंदकिशोर मित्तल, आशीष संगल, अरूण जैन, रोबिन गर्ग, नीरज गौतम, मनीष मित्तल, अर्पित मित्तल, सोनू सैनी, मनीष मित्तल, अमरीश संगल आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
फीस जमा करने का दबाव बना रहा स्कूल संचालक
फीस जमा न करने पर बच्चों के नाम काटने की दे रहा धमकी पीडित अभिभावकों ने डीएम से लगाई गुहार…
शामली के उद्योगपति का चीन के मुंह पर जोरदार तमाचा
चीन से कच्चे माल का आयात रोका, बेल्जियम और स्वीडन को हरी झंडीउद्यमी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस कार्य…
चिलचिलाती धूप: तापमान के लगातार बढने से बर्दाश्त नहीं हो रही गर्मी
दीपक वर्मा@ शामली। बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग सिर व मुंह…
