संवाददाता@ कैराना। जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस लाइन से फोर्स व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ में कैराना पहुंचे। उन्होंने न्यायालय परिसर द्वार पर कर्मचारियों की ड्यूटी पर मौजूदगी देखी गई। इसके बाद न्यायालय में बंदी के उपरांत खुलने के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई। इसके अलावा न्यायालय परिसर के बाहर खड़े लोगों एवं वाहनों की भी तलाशी ली गई। टीम ने न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दी गई। प्रतिसार निरीक्षक ने कचहरी चैकी प्रभारी को बिना मास्क के न्यायालय परिसर में पहुंचने पर संबंधित के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
शामली में संक्रमण की ‘सुनामी’, बढ रहे केस
प्रसिद्ध कथावाचक समेत 14 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव दो साल की बच्ची को भी हुआ कोरोना, कोविड अस्पताल में भर्ती…
भिडंत होने के बाद दो बाइक सवारों में कहासुनी
एक बाइक सवार ने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार को पीटा, वीडियो वायरलदीपक वर्मा@ शामली। शहर के वीवी इंटर…
मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए रवाना हुए रालोद नेता
केन्द्र व प्रदेश सरकार पर लगाया लोकतंत्र से खिलवाड का आरोप दीपक वर्मा@शामली। मुजफ्फरनगर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महापंचायत के…
