दीपक वर्मा@शामली। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय झंडे व उनकी फोटो को सलामी दी गयी। जानकारी के अनुसार जिला कांगे्रस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज व उनकी फोटो को सलामी दी गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि अगर आज भारत देश स्वतंत्र है तो वह महापुरुषों के कारण है। महापुरुषों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलवायी। एक समय था जब अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों के जख्मों पर नमक डालते थे, हम सबको वो दिन याद रखने चाहिए कि कितनी कुर्बानियांे के बाद हमारे देश को आजादी मिली है। ऐसे महापुरुषों के सम्मान में सैल्यूट करना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जावेद खान, श्यामलाल शर्मा, वैभव गर्ग, विनोद अत्री, धर्मेन्द्र कांबोज आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
जंगल से दबोचा अफीम तस्कर, जेल भेजा
दीपक वर्मा@चैसाना। चैसाना पुलिस ने दाढीनगर मार्ग स्थित जंगल से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 480…
शामली आसपास: सामुदायिक रसोई का संचालन बंद
संवाददाता@ कैराना। लॉकडाउन में अधिकारियों के निर्देश पर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका कार्यालय पर सामुदायिक रसोई…
जिले में 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 9 हुए स्वस्थ
जिले में थम नहीं रही है कोरोना की रफ्तारदीपक वर्मा@ शामली। जिले में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है।…
