दीपक वर्मा@शामली। कोरोना महामारी के चलते रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन को 125 बैडशीट, 5 इलैक्ट्रिक किट उपलब्ध करायी गयी है। जानकारी के अनुसार रेडक्रास सोसायटी द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन को 125 बैडशीट, 5 इलैक्ट्रिक किट उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन कुशांक चैहान ने डीएम जसजीत कौर से मिलकर उन्हें किट उपलब्ध कराई। इसके अलावा डीएम ने सीएमओ डा. संजय भटनागर को कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के लिए 20 पीपीई किट, 10 पेटी पारलेजी बिस्कुट सौंपे गए। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द कुमार सिंह सहित चिकित्सक भी मौजूद रहे।
