अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले को धर दबोचा

Spread the love

IN8@ दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले को धर दबोचा। अलीपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूपी का एक हथियार सप्लायर दिल्ली एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। जिसके अलीपुर थाना एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिस में शामिल एसआई सोमवीर, एएसआई विनोद, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल नरेंद्र को शामिल किया गया। इसके बाद मुखबिर की बताई हुई जगह पर पुलिस पहुंची और जाल बिछाया आरोपी को हथियार समेत धर दबोचा।

आरोपी की पहचान अफसर अली (30) गाजियाबाद जिले के पासोडा गांव के रूप में हुई है। आरोपी अफसर अली पर पहले से ही 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जिनमें रोबरी, चोरी, डकैती जैसे मामले शामिल है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अफसर अली और उसका गैंग पहले यूपी में ही हथियारों की सप्लाई करते थे। लेकिन अब उन्होंने दिल्ली एनसीआर का रुख किया था।

फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस आरोपी अफसर अली से पूछताछ में जुटी है। कि आखिर कार हथियारों की ये खेप किसके लिए लेकर आया था। साथ ही आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस की नए चार पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।