दुकान का ताला तोड़ गल्ले से 2.60 लाख का केश चोरी

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़ थाना छेत्र के गांव लडुकी के रहने वाले राकेश पुत्र चरन सिंह ने बताया की उसकी चंगोली मोड़ सलेमपुर जाट स्थित श्रीकृष्णा फर्टिलाइजर एंड केमिकल के नाम से खाद बीज की दुकान है|

हर रोज की तरह वह रात करीब 8:00 बजे दुकान को बंद करके दुकान की छत पर सोने चला गया| और गल्ले में बिक्री के रखे हुए ₹260000 चोर कर ले गए चोरी ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| सुबह जब वह जागा और दुकान पर आया तो देखा गोदाम के 2 दरवाजे खुले हुए थे| दुकान के अंदर गया और देखा तो गले का ताला टूटा हुआ था|

और उसमें रखे सारे पैसे गायब थे|उसके जरूरी पेपर बही खाते भी साथ ले गए चोर यह सब देखकर मेरे होश उड़ गए तब जल्दी से मैंने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को देखा तो मुझे एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया जिसे उसने पहचान लिया|

तो पीड़ित ने कोतवाली में नाम दर्ज तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है|उधर कोतवाली पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है|