एसएसपी से नाबालिक बेटी को बरामद करने की लगाई गुहार

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी बुलन्दशहर कोतवाली ककोड़ छेत्र के गांव शेरपुर निवासी सुलेन्द्र ने एसएसपी बुलन्दशहर को दिए प्रार्थना पत्र मे कहा है की वह और उसकी पत्नी 3 अगस्त की सुबह को घर पर नाबालिक पुत्री को छोड़कर बाहर गए थे|

शाम को बापिस आये तो उनकी उनकी बेटी घर पर नहीं थी इधर उधर रिस्तेदारियो मे काफ़ी तलाशने के बाद भी बेटी के ना मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली ककोड़ पुलिस को तहरीर देकर मुकद्म्मा दर्ज कराया था|

पीड़ित का आरोप है| की ककोड़ पुलिस ने आज तक उनकी नाबालिक बेटी के गायब होने के बीस दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज तक बरामद नहीं किया गया|

और ना ही नाम बताने के बाद भी उन लड़कियों से पूछताछ की गयी जिनका नाम मैने बताया जिनको पूर्ण जानकारी है|की मेरी बेटी कहा है किस हालत मे है|

पीड़ित ने कानूनी कार्यवाही कर नाबालिक बेटी को बरामद करने की एसएसपी से गुहार लगाई है|