Assam Flood: 26 जिले भीषण बाढ़ की चपेट, 4 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

Spread the love

Assam Flood: असम में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। आफत की इस बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं कई इलाकों में लगातार भूस्खलन हो रहा है।

इससे भारी तबाही मची है। फिलहाल असम के 26 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 4 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।इस बीच बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से राज्य में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिया है।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले दीमा हसाओ, कछार, चराईदेव, दरांग, धेमाजी और डिब्रूगढ़ हैं। बाढ़ की वजह से कई इलाके जलमग्न हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है।

बाढ़ के कारण कई गांवों का मुख्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है।भूस्खलन और जलभराव के कारण बराक घाटी, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम के लिए रेल संपर्क टूट गया है। रेलवे लाइन को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।आलम ये है कि राज्य में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

राज्य में फसलों तबाह हो गई हैं। बाढ़ में फसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड रही है। सेना को भी राहत और बचाव में लगाया गया है। राज्‍य में सेना, वायु सेना, पुलिस और एनजीओ राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।