ठाकुर संजय सिंह को संतान प्राप्ति

विनोद पाण्डेय@ गाजियाबाद । करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री व पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह को संतान प्राप्ति हुई है। सोमवार को इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 स्थित चंद्रलक्ष्मी हेल्थकेयर अस्पताल में उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। इस शुभ अवसर पर संजय सिंह का पूरा परिवार उपस्थित रहा।

नन्ही कन्या के बाबा, दादी, बुआ, नानी व मामा इस मौके पर मौजूद थे। परिवार में खुशी का माहौल है, सभी ने डॉक्टर देविका सिंह और डॉक्टर अभय सिंह का आभार जताया। इस मौके पर संजय सिंह को शुभचिंतकों व समर्थकों ने बधाई दी। सभी ने जच्चा बच्चा के स्वस्थ होने की कामना की।

संजय सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह अभिभूत हैं कि नवरात्रे के ठीक बाद उनके घर एक पुत्री का आगमन हुआ। उन्होंने कहा कि यह माता का आशीर्वाद है, एक पुत्री का पिता होना सौभाग्य की बात है। वह इसके लिए सदैव ईश्वर के आभारी रहेंगे।