IN8@ गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाज सेवी सौरभ जायसवाल का मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मलेन के युवा महानगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में महामन्त्री विष्णु दीप गर्ग ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मन्नित किया। कोविड 19 के चलते पूरे देश में लॉक डाउन था। जिस कारण जिले में काफी लोग के पास वस्तु एवं राशन न होने के कारण जिले से पलायन करने को मजबूर थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्ही जरूरतमंदो की मदद के लिए सौरभ जायसवाल पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जुटे रहें। जब किसी का फोन आता तो तत्काल अपनेे साधन से उसकी मदद के लिए निकल पड़ते थे। लॉक डाउन के दौरान घर-घर जाकर राशन एवं खाने के पैकेट बांटने में सौरभ जायसवाल की एक अलग ही भूमिका नजर आई। कोरोनाकाल में असर आमजन के साथ लघु उद्योग, छोटे-बडे व्यापार पर भी पड़ा। सौरभ जायसवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदो लोगों की गई मदद में जो सुख मिला है, उसका बखान करना बेहद ही मुश्किल है। जरूरतमंदो की मदद एवं निस्वार्थ सेवा ही असली समाजसेवा है। इस दौरान युवा अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने वैश्य व्यापारियों के हित्तो में आने वाली केंद्र एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से आने वाली नई योजनाओं पर भी चर्चा की। जिसमे अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन की टीम और टेक्स अधिवक्ता क्लब के चेयरमैन विपिन वर्मा भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन ने जल्दी ही अपनी प्रदेश कार्यकारिणी टीम के साथ व्यापारियों के हित्तो में कुछ बेहतर करने का प्रयास करेगा। जिसमे सौरभ जायसवाल का पूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा।
Related Posts
आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता @ गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस-दि एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी मुरादनगर में बुधवार को…
सबल, समर्थ, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत का सपना हो रहा साकार: वीके सिंह
-दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों में 10 सत्रों का आयोजन विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित किए…
व्यवस्था में बदलाव ही हमारा उद्देश्य: अंजली चदेंल
प्रमोद शर्मा @ लोनी । यूपी में नगर निकाय का चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टी जोर शोर से…
