सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में आया कि थाना सिकन्द्राबाद पर नियुक्त आरक्षी 608 दीपक व पीआरवी 3690 पर नियुक्त आरक्षी 1400 जितेन्द्र तोमर द्वारा जगजीवन राम पुत्र कुवरसेन निवासी मौ0 पत्थरवाडा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर व पवन पुत्र प्रभु निवासी नया गांव थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर को बिना किसी उचित कारण एवं बिना किसी उच्चाधिकारीगण के आदेश के चौकी कायस्थवाड़ा बुलाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की गयी, जिससे पुलिस जैसे अनुशासित विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस अनुशासनहीन कृत्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त दोनों आरक्षियों को निलम्बित कर दिया गया है।
Related Posts
जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर में किया जनसंपर्क चौधरी हरेंद्र सिंह
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज 65 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की 27 तारीख जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए…
अंडर पास की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पल लगाया जाम घंटो घड़ी रही तेजस एक्सप्रेस
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। दिल्ली- हाबड़ा रेलवे ट्रैक पर चोला के गांव गांगरौल के ग्रामीणों ने ट्रैक पर अंडरपास की मांग…
जलभराव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला। क्षेत्र के गांव गांगरौल के जाटव मोहल्ले में बारिश के कारण जलभराव और गंदगी फैलने से…
