प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। बसपा के पूर्व विधायक के भाई की पत्नि सहाना हत्याकांड में फरार चल रहें बेटा समेत तीन आरोपियों को मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तंमचा, कारतूस बरामद किया गया। हत्या मामले में आरोपित बसपा के पूर्व विधायक के भाई को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, महिला फरार चल रही है। मुरादनगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया हत्या में फरार चल रहें आहद पुत्र आस मोहम्मद, समीर अंसारी पुत्र शहजाद, शाहरूख पुत्र यूनुस निवासी कच्ची सराय को तंमचा , कारतूस, बाइक समेत शुक्रवार सुबह जलालाबाद तिराहा रेल पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। मुरादनगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया तीन दिन पूर्व बसपा के भाई ने महिला मित्र के कहने पर अपनी पत्नि सहाना (40) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या में उसके बेटा व दोस्त ने साथ दिया था। मृतिका की बेटी तुबा पत्नि अनस पुत्र आस मोहम्मद ने अपने पिता आस मोहम्मद, भाई आहद, समीर व तब्बसुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होने बताया आरोपित घटना के बाद से ही गिरफ्तार चल रहें थे, शाहरूख ने आरोपियों को अपने घर छुपाया हुआ था। सुबह कहीं भागने की फिराक में थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Posts
दूसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे भक्तों को मिली निराशा
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। देवाधिदेव भगवान शिव की विशेष उपासना के माह यानी सावन में औघड़दानी का दर्शन चरम पर है।…
सड़क पर आबकारी विभाग का सख्त पहरा देख ट्रेन से करने लगे शराब तस्करी, रेलवे स्टेशन पर हुए गिरफ्तार
गाजियाबाद। दिवाली हो और जाम ना छलके, ऐसा तो हो नहीं सकता। पर अगर आप बिहार या फिर कहीं और…
शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी
गौतमबुद्ध नगर। अवैध शराब बनाने और उनका कारोबार करने वालों के खिलाफ जिले में 25 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया…
