IN8@ नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा तीन देशों के 536 तबलीगी जमात सदस्यों के खिलाफ 12 आरोप पत्र दायर करेगी। पुलिस अभी तक 32 देशों के 374 विदेशी नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने वीजा नियमों एवं महामारी संबंधी कानून के तहत सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया तथा ऐसी लापरवाही की जो जानलेवा बीमारी फैलाने की वजह बन सकती है। राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में मार्च में तबलीगी जमात ने एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बाद में देश में कोरोना वायरस का एक केंद्र बनकर सामने आया। इसमें भाग लेने वाले कुछ लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने गृह नगरों की यात्रा की थी।
Related Posts
कृष्णपट्टनम और तुमकुरु में बनेगा औद्योगिक गलियारा, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
IN8@नई दिल्ली….केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में…
नूंह हिंसा पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बोले- अब बर्दाश्त नहीं होता, ये कहर… क्यों…किसके लिए?
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा की आग दिल्ली-एनसीआर तक फैल चुकी है। बीते दिन गुरुग्राम में कई तरह की…
अमित शाह ने दिल्ली में हालत के लिए ली सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहआज दिल्ली में कोरोना संक्रमण की व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक सर्वदलीय बैठक…
