दीपक वर्मा@शामली। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय झंडे व उनकी फोटो को सलामी दी गयी। जानकारी के अनुसार जिला कांगे्रस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज व उनकी फोटो को सलामी दी गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि अगर आज भारत देश स्वतंत्र है तो वह महापुरुषों के कारण है। महापुरुषों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलवायी। एक समय था जब अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों के जख्मों पर नमक डालते थे, हम सबको वो दिन याद रखने चाहिए कि कितनी कुर्बानियांे के बाद हमारे देश को आजादी मिली है। ऐसे महापुरुषों के सम्मान में सैल्यूट करना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जावेद खान, श्यामलाल शर्मा, वैभव गर्ग, विनोद अत्री, धर्मेन्द्र कांबोज आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
अतिक्रमण के कारण शहर में लगा रहा जाम
जाम के कारण फंसे रहे वाहन, लोगों को झेलनी पडी मुसीबत दीपक वर्मा@शामली। शहर में किए गए अतिक्रमण के कारण…
कोरोना की माररू शिक्षा के कई मंदिरों पर लग सकता है स्थायी ताला?
महामारी से पनपे हालातों के बीच निजी विद्यालय चलाना हुआ मुश्किल भवनों का किराया, स्कूली वाहनों की किश्त, अन्य खर्च…
गर्मी से बिलबिलाए लोग, धूप ने झुलसाया
दीपक वर्मा@ शामली। शुक्रवार को भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया। गर्मी व उमस के कारण लोग बिलबिला…
