IN8@ उत्तरप्रदेश: गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में मार डाला। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर एवं 50 हजार रुपए के ईनामी प्रवीन उर्फ बबुआ दुबे को एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया।मारा गया बदमाश विकास के शार्प शूटर्स टीम का हिस्सा था जिसने पिछले गुरुवार को कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
Related Posts
रास्ता कब्जामुक्त कराने की मांग
सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। झाझर चौकी के गांव नंगला केसरी निवासी विनोद कुमार पुत्र हरपाल सिंह ने चकबंदी विभाग के एस…
टीएससीटी द्वारा दिवंगत शिक्षक संजय गुप्ता के परिजनों को की जाएगी 30 लाख की आर्थिक मदद
गाजियाबाद। विकास क्षेत्र लोनी जनपद के प्राथमिक विद्यालय बंथला-1 में कार्यरत शिक्षक संजय गुप्ता की बीते दिनों मृत्यु हो गई…
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर कोतवाली देहात ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी छेत्र के गांव रायपुर तालाब निवासी का ट्रैन की पटरी पर…
