प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोरोनाकाल में सक्रमण से जंग में अकेले सरकार ही नहीं बहुत सी संस्थाएं व संगठन भी कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ लड़ रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त व्यापार मंडल ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवाई का निशुल्क वितरण किया। शहर के रमते राम रोड स्थित लगाए गए होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर में एक लाख लोगों को इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हर आयु वर्ग के लोगों में पाए जा रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सकों ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया है। ताकि यह वायरस असर ही न कर सके। संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से लगाए गए शिविर में खासकर युवाओं से जंक फूड से दूरी बनाकर पौष्टिक भोजन का सेवन करने की सलाह दी गई। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए व्यायाम करते हुए आरोग्य सेतु एप लोड करने और शारीरिक दूरी बनाने, मास्क का इस्तेमाल करने, हाथ धोने व सैनिटाइजेशन का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट को भी होम्योपैथिक दवा भेंट की गई। मुख्य रूप से पंडित अशोक भारतीय, महेंद्र पंडित, प्रवीण बत्रा, लवी गर्ग कुणाल चिटकारा, अकबर खान व अनस खान आदि मौजूद रहे।
Related Posts
पुलिस का अभियान जारी, कटे चालान
दीपक वर्मा@ शामली। लाॅक डाउन के दौरान बिना कारण वाहन लेकर बाहर घूमने वालों पर रविवार को भी पुलिस का…
रेडक्रास सोसायटी ने सौंपी 125 बैडशीट व 5 इलैक्ट्रिक किट
दीपक वर्मा@शामली। कोरोना महामारी के चलते रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन को 125 बैडशीट, 5 इलैक्ट्रिक किट उपलब्ध करायी गयी…
लाॅकडाउनः बाजार बंद, दुकानों पर लटके रहे ताले, लोग घरों में कैद
किराना, फल, सब्जी की दुकानें रहीं बंद, दो घंटे खुली दूध की दुकानेंदीपक वर्मा@ शामली। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए…
