गांव-गांव, घर-घर जाकर करेंगे सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार

सपा जिलाध्यक्ष ने सपा साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
भाजपा सरकार की नीतियों पर निकाली जमकर भडास
दीपक वर्मा@ शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर जिले के गांव-गांव व घर-घर जाकर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर भी जमकर भडास निकाली गयी। कार्यकर्ताओं ने कानपुर में हुई मुठभेड में 8 पुलिसकर्मियांे के शहीद होने पर भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को एमएसके रोड स्थित सपा कार्यालय पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिलाध्यक्ष अशोक चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण करोडों लोगों का रोजगार व नौकरी चली गयी। सब्जी एवं फल उगाने वाले किसान व मजदूर, आढती, छोटे दुकानदार व ठेला पटरी वालों को भी भारी नुकसान उठाना पडा।

योगी सरकार के चार सालों में नौजवानों में बेरोजगारी बढी है, करोडों नौकरी का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार अभी तक कोई भर्ती भी पूरी नहीं कर पायी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो गयी है कि प्रदेश में सरेआम हत्याएं हो रही हैं। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी पुलिस पर गोली चला रहे हैं। कानपुर देहात में बदमाशों से हुई मुठभेड में शहीद 8 पुलिसकर्मियों की घटना यह याद दिलाती है कि अपराधियों को संरक्षण देने के क्या नतीजे होते हैं। तमाम दावों के बावजूद भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढती जा रही है, बारिश के मौसम में अन्य बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ गया है।

सरकारी अस्पताल में न तो डाक्टर हैं और न ही दवाईयां जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता योगी सरकार से तंग आ चुकी है और अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रही है। उन्होेने दावा किया कि सपा व रालोद का गठबंधन विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की तीनों सीटें जीतेगा। उन्हांेने बताया कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। इस मौके पर संजय उपाध्याय को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। मौके पर राव तफर्रूज, मांगेराम मालिक, डा. सत्यपाल कश्यप, उमेश प्रधान, प्रदीप सिम्भालका, देवेन्द्र वालिया, डा. अनुज पंवार, प्रदीप सिंह, मोनू तोमर, डा. सतपाल कश्यप, नावेद, विनीत रोड आदि भी मौजूद थे।