प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। चाइना के शासक द्वारा भारत सहित पूरे विश्व में फैलाई गई कोरोना महामारी में मृत 4 लाख से अधिक लोगों की आत्मा शांति के लिए संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा सोशल डिस्टेंस , मास्क का प्रयोग करते हुए रविवार को घूकना राज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हवन कर दुनिया में महामारी के शिकार प्राणी मात्र की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। संदीप त्यागी रसम ने परमपिता परमात्मा से इस महामारी से पूरे विश्व को जल्दी छुटकारा दिलाने के लिए हवन में आहूति देकर ईश्वरीय परम सत्ता से विश्व को चाइनीज ड्रेगन कोरोना महामारी फैलाकर समूची अर्थव्यवस्था पर कब्जा करने की कोशिश की, कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए चाइना को मानवता का दुश्मन बताते हुए कठोर अंजाम भुगतने के चेतावनी दी। उन्होन बताया वायरस की जानकारी छिपा कर चीन ने समूची मानवता के साथ धोखा किया है। यदि इस महामारी की जानकारी चीन की तरफ से समय रहते मिल जाती तो इसकी दवा की खोज की जाती, बचाव के रास्ते बनाये जाते व लाखो लोग काल का ग्रास नहीं बनते। चीन को अपनी करतूत का अंजाम कुदरत की बेआवाज लाठी से भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। सभी सभ्य देशो के कोप का भागी बनना होगा। हवन में मुख्य रूप से पंडित अशोक भारतीय, पार्षद देवेन्द्र भारती,वीरेंद्र कँडेरे, डा एसके सिरोही, रोहित ठाकुर ,विनय तिवारी, डॉ मोतीलाल गुप्ता, राजेश वर्मा, महेंद्र पंडित,राजकुमारी त्यागी, एम के त्यागी, ऋषिक त्यागी उपस्थित रहे।
Related Posts
साइबर सेल में आई शिकायतों को तत्काल करें निस्तारण: एसएसपी
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। साइबर सेल में आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के साथ विवेचनाओं का जल्द निस्तारण…
दिन में ई-रिक्शा और शाम होते ही दो से लूटा मोबाइल
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। जहरखुरानी गिरोह के बदमाश ने दिनदहाड़े नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक से ई-रिक्शा लूट लिया। इसके अलावा…
दिवाली धमाका, शराब माफिया के अरमानों पर आबकारी विभाग ने फेरा पानी 20 लाख की शराब जब्त
-पश्चिम बंगाल के नाम पर बिहार जा रही शराब से भरी कैंटर को किया जब्त, 245 पेटी शराब बरामद गाजियाबाद।…
