रेड जोन में पहुंचा शहर: कोरोना संक्रमित मिले 6 नए मरीज

-जिले में कोरोना संक्रमित आंकड़ा पहुंचा-208
-डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, प्रवासी श्रमिकों ट्रेन-बसों से भेजा घर

प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के छह मरीजों की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती पांच मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। पाजिटिव मरीजों में से एक महिला की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई थी, रिकार्ड में शुक्रवार को दिखाया गया है। वह मुरादनगर की रहने वाली है। एक महिला संजय नगर की रहने वाली है। खोड़ा के महालक्ष्मी गार्डन, भोपुरा, इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा गार्डन, एबीईएस कालेज के पास रहने वाले एक-एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार मरीजों को ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर में भर्ती किया गया है, जबकि दोनों महिलाएं संयुक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिजनों को क्वारेंटीन किया जा रहा है। शुक्रवार को 184 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में कुल 208 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

इनमें से 168 अब तक संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्राइवेट लैब से कराई गई जांच के बाद खोड़ा,ब्रिज विहार और विजयनगर क्षेत्र के 5 कोरोना पॉजिटिव नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए इन मरीजों को राजेंद्रनगर स्थित ईएसआई अस्पताल और सेक्टर-23 संजयनगर जिला संयुक्त अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया हैं। वहीं,गुरूवार को कोरोना संक्रमित 6 नए मरीज मिले थे। इनमें एक महिला मुरादनगर की रहने वाली हैं। एक आश्रम रोड नंदग्राम, एक शुभम अपाटज़्मेंट साहिबाबाद व एक प्रहलादगढ़ी का रहने वाला फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर है। इसकी रिपोर्ट 7 मई को आई थी,इसके बावजूद मजदूर फैक्ट्री में काम करता रहा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

जबकि रोगन ग्राम दिल्ली गेट में मिले 2 मरीजों को विभाग ने रिकार्ड में जोड़ा है, वह तीन दिन से भर्ती हैं। 2 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। कुल 210 नए सैंपल लिए गए हैं,100 सैंपलों की रिपोर्ट आने पर 6 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 305 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 207 तक पहुंच गई है। मुरादनगर की महिला पेट में दर्द होने पर कोलंबिया एशिया अस्पताल में इलाज कराने गई थी। ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि परिजनों को होम क्वॉरेंटीन किया गया है। नंदग्राम में आश्रम रोड पर रहने वाला एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। उसके घर के चार लोगों को आईएमएस में क्वॉरेंटीन किया गया। नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाला टेक्नीशियन भी पॉजिटिव पाया गया है, वह साहिबाबाद के शुभम आपार्टमेंट में रहता है। टेक्नीशियन की कंपनी में काम करने वाले अब तक 29 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। प्रहलादगढ़ी में रहने वाले मजदूर हैं। वह साहिबाबाद के अंबिका स्टील कंपनी में काम करता है। उसकी रिपोर्ट 7 मई को पॉजिटिव आई थी। सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि अब तक लिए गए सैंपल-5644 सैंपलों के सापेक्ष 5460 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। 5264 जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। 190 जांच रिपोर्ट लंबित है। गुरूवार को कुल 70 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब 15 हॉटस्पॉट और 3 ऑरेंज जोन व 15 रेड जोन शामिल हैं।