देहरादून में प्रतिभाओं को मिला शानदार मंच, UTTARAKHAND IDOL एवं DANCE KE DHURANDAR का सफल आयोजन

प्रमोद शर्मा: देहरादून में RS Media एवं Devbhoomi Impact Foundation के संयुक्त तत्वावधान में UTTARAKHAND IDOL 2026 एवं DANCE KE DHURANDAR कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय दर्जा राज्य मंत्री, प्रवासी परिषद उत्तराखंड सरकार, श्री पी.सी. नैनवाल जी सहित कई गणमान्य अतिथियों एवं निर्णायकों की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजक चंदन सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के शहरों के साथ-साथ गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

आयोजक चंदन सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं पूरी टीम का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभाओं की खोज का यह सफर आगे भी जारी रहेगा और आगामी ऑडिशन के माध्यम से उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक चंदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभाओं को मंच देने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में UTTARAKHAND IDOL एवं DANCE KE DHURANDAR का आगामी ऑडिशन 13 सितंबर 2026 को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली गायकों एवं डांसर्स से अपील की कि वे इस ऑडिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा को एक बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें। आयोजक चंदन सिंह ने सभी प्रतिभागियों से 13 सितंबर को हल्द्वानी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *