कोविड 19 : रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला फूँका

IN8 @ गाजियाबाद: श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर द्वारा श्री रामलीला मैदान कविनगर मेंआज सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कोविड-19 को देखते हुए सिर्फ़ पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य और आजीवन सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया यह पाठ दोपहर ढाई बजे से प्रारंभ हुआ जो कि लगभग 5.४० पर समाप्त हुआ।

यह पाठ बांकेबिहारी समिति द्वारा संपन्न कराया गया।उसके बाद पुरानी प्रथा को जारी रखते हुए रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला फूँका गया जिसका भीड़ और कोविड नाइनटीन को ध्यान में रखते हुए प्रचार प्रसार नहीं किया गया और पुतले भी छोटे छोटे बनाए गए जिससे की धार्मिक प्रथा जारी रहे|

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल, महामंत्री भूपेन्द्र चोपड़ा आजीवन संरक्षक दिनेश गोयल,स्वागताध्यक्ष अजय जैन,तरूण चौटानी,अवनीश गर्ग,पवन गुप्ता,नवेन्दु सक्सैना,मनोज गोयल,RD गोयल,अजय गुप्ता,बिपुल शर्मा,समेत तमाम पदाधिकारी,सदस्य,आजीवन सदस्य एकत्रित हुए सभी लोगों ने मास्क का पूर्णतया पालन किया गया।उसके बाद सभी ने प्रसाद का परम आनंद लिया।