महिलाओं की सुरक्षा के साथ क्राइम स्पॉट पर बढ़ाएंगे गश्त: एसपी सिटी

विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता के साथ क्राइम स्पॉट पर गश्त बढ़ाने के लिए चेकिंग बढाई जाएगी। यह बातें नवागत एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने कहा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।

महिलाओं से भी अब आप कहां असुरक्षित महसूस करती हैं,आफिस से लेकर बाजार आदि में कहां पर समस्या आती है। कौन सी जगहों पर पुलिस की चेकिंग की जरूरत है? महिलाओं से पुलिस जल्द ही क्राइम स्पॉट की जानकारी लेगी।

एसपी सिटी ने बताया कि इसके लिए गूगल डॉक्स बनाकर इसका क्यूआर कोड को थाने,चौकी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। उसके बाद महिलाओं ने बताई जगहों का पुलिस के क्राइम स्पॉट की लिस्ट से मिलान किया जाएगा। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अगस्त अंत तक महिलाओं से फीडबैक लिया जाएगा।

पुलिस आपराधिक घटनाओं के आधार पर खुद ही क्राइम स्पॉट तय करती है। इन्हीं स्थानों पर चेकिंग व गश्त बढ़ाई जाती है। लेकिन इसे ओर कारगर बनाने के लिए अब महिलाओं से भी क्राइम स्पॉट पूछे जाएंगे। गूगल डॉक्स तैयार किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही यह खुल जाएगा। इसमें अपराध होने वाली जगह को जोडऩे का अधिकार दिया जाएगा।

इसमेंं दूसरों के स्पॉट को एडिट नहीं कर सकते। इसके अलावा गिरोह बंद बदमाशों की कुंडली खंगालने के साथ पिछले पांच साल में अपराधों को अंजाम देने वाले बदमाशों की डिटेल ली जा रही है। नए मिले स्पॉट का थाना व चौकी प्रभारी के साथ निरीक्षण करेंगे। इसमें बाजार से लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र के अलावा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

एसपी सिटी ने बताया कि शहर में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए वारदातों के स्पॉट का निरीक्षण कर वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ गश्त भी बढ़ाई जाएगी। लोगों की समस्या सुनने और निस्तारण को लेकर एक प्लान तैयार किया है। गूगल डॉक्स को एक्सेस करने को क्यूआर कोड सभी जगहों पर लगाए जाएंगे। ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। वारदात रोकने के लिए चेकिंग और गश्त बढ़ाई जाएगी।