IN8@गुरुग्राम : देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर साईबर सिटी उत्साहित हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी कमेटी के सदस्य बोधराज सीकरी, हरियाणा कला परिषद के निदेशक प्रो. संजय भसीन, नगर निगम के पूर्व पार्षद दलीप साहनी व पार्षद रजनी साहनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। देश को आजाद कराने के लिए लाखों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी, जिसके बाद सभी देशवासी आज अमन-चैन की सांस ले रहे हैं। क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में देशवासियों ने अत्याचारों व कठिनाईयों का सामना किया था। यह पर्व हमें स्वतंत्रता सैनानियों व बलिदानियों की याद दिलाता है। इस पर्व के महत्व के बारे में युवा पीढ़ी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व को समझकर हमें देश की उन्नति और विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के कारण ही हमें आजादी हासिल हुई थी। उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
Related Posts
आशा वर्करों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
IN8@जींद …विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा वर्करों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। इस मौके पर…
फरीदाबाद के ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्लाज्मा बैंक का शुभारंभ
IN8 @ फरीदाबाद: हरियाणा के मुुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार…
कोविड-19: जिला प्रशासन के कॉल सैंटर में अब तक आए एक लाख से अधिक फोन कॉल
संवाददाता @ गुरुग्राम : कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति में जनसेवा को समर्पित होकर जिला प्रशासन के कॉल सैंटर से…
