IN8@गुरुग्राम : देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर साईबर सिटी उत्साहित हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी कमेटी के सदस्य बोधराज सीकरी, हरियाणा कला परिषद के निदेशक प्रो. संजय भसीन, नगर निगम के पूर्व पार्षद दलीप साहनी व पार्षद रजनी साहनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। देश को आजाद कराने के लिए लाखों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी, जिसके बाद सभी देशवासी आज अमन-चैन की सांस ले रहे हैं। क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में देशवासियों ने अत्याचारों व कठिनाईयों का सामना किया था। यह पर्व हमें स्वतंत्रता सैनानियों व बलिदानियों की याद दिलाता है। इस पर्व के महत्व के बारे में युवा पीढ़ी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व को समझकर हमें देश की उन्नति और विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के कारण ही हमें आजादी हासिल हुई थी। उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
Related Posts
24 घंटे में रिकार्ड 25 हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट
IN8@गुरुग्राम…. गुड़गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 25101 लोगों के कोरोना टेस्ट किए। वहीं नवंबर…
नगर निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र से हटाए अवैध निर्माण
IN8@गुरुग्राम…..नगर निगम गुरूग्राम द्वारा आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।…
तावडू किन्नर समाज के मुखिया कुलदीप ने राम मंदिर निर्माण के लिए 21 हजार रूपए किए भेंट
IN8@तावडू, ….. राम मंदिर निर्माण को लेकर हर वर्ग में खुशी का माहौल है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों हर संभव मदद…
