दीपक वर्मा@शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने सहकारी समितियों में खाद की कमी होने पर किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री से खुले बाजार में यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत हो रही है। यह स्थिति उस वक्त पैदा हुई जब धान के लिए यूरिया की सर्वाधिक आवश्यकता है। अगर धान की फसल के लिए जल्द यूरिया न मिली तो इससे धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पडना निश्चित है। सहकारी समितियांे में यूरिया की कमी के कारण इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है। यूरिया खाद की कमी के चलते किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ऐसे समय में सरकार को सहकारी समितियों एवं खुले बाजार में भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह पंवार, श्यामलाल शर्मा, राजपाल पंवार, डा. चैनसिंह पुंडीर, धर्मेन्द्र कांबोज, आरिफ एडवोकेट, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Related Posts
बजरंग सेना ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की
सरकार से चीन पर ठोस कार्रवाई करने की मांगआम लोगों से की चीनी सामानों के बहिष्कार की अपीलदीपक वर्मा@ शामली।…
तीन माह में हैंड फ्री सैनेटाइजर मशीन लगाएगा लायंस क्लब शामली क्राउन
कोरोना योद्धाओं के साथ आम आदमी भी उठा सकेंगे लाभदीपक वर्मा@ शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा कोरोना महामारी से…
बागपत में मिला किशोर का शव, कोहराम
तीन दिन पूर्व यमुना नदी में डूबा था युवकसंवाददाता@ कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में तीन दिन पूर्व…
