चीन के सामान के बहिष्कार का संकल्प

  • पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों से किया आहवान

दीपक वर्मा@ शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने चीन भारत छोडो आंदोलन का रविवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने-अपने घरों में रहकर सांकेतिक धरना देकर चीन निर्मित सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के आहवान पर व्यापारियों ने अपने अपने घरों में सांकेतिक धरना देकर चीन भारत छोडो आंदोलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने चीन निर्मित किसी भी सामान की न तो खरीददारी करने और न बिक्री करने का संकल्प लिया। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि आज से व्यापारी चीन निर्मित सामान का पूर्ण बहिष्कार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे क्योंकि चीन ने भारत के खुदरा बाजार पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है, देश का एक-एक व्यापारी चीन को सबक सिखाएगा और उसकी आर्थिक अर्थव्यवस्था को चैपट कर देगा। इस अभियान से देश की आर्थिक मंदी को भी भगाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने प्रदेशभर के व्यापारियों से आहवान किया कि चीन को सबक सिखाने का समय आ गया है इसलिए हम देश व प्रदेश के सभी व्यापारियों को चीन निर्मित सभी चीजों का बहिष्कार करना होगा। उन्होंने बताया कि अंादोलन के अगले चरण की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। इस बार दीवाली को हम हिन्दुस्तानी दीवाली के रूप में मनाएंगे तथा चीन के किसी भी सामान का प्रयोग नहीं करंेगे। इस अवसर पर सुभाष चंद धीमान, प्रदीप विश्वकर्मा, नरेन्द्र अग्रवाल, रवि संगल आदि भी मौजूद थे।