दीपक वर्मा@शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा नई मंडी स्थित अस्थायी गौशाला में गौवंशों को चारा खिलाया गया। जानकारी के अनुसार पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा रविवार को नई मंडी स्थित गौशाला में भोजन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल रहे जिनका समिति सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौमाताओं को पराठे, रोटी, खीर, गुलगुले, हरा चारा खिलाया गया। अरविन्द संगल ने कहा कि कोरोना काल में समिति सराहनीय कार्य कर रही है, गौमाताओं की सेवा करना सबसे बडा धर्म है। इस अवसर पर समिति महामंत्री नंदकिशोर मित्तल, सतीश गोयल, नीरज, रामकुमार, आशीष संगल, सोनू सैनी, अविनाश शर्मा, पराग संगल, मनीष मित्तल अर्पित मित्तल, किशोर मित्तल आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
मास्क न लगाने पर वसूला जुर्माना, काटे चालान
संवाददाता@ कैराना। बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया। इस दौरान पुलिस…
महिला की मौत होने पर नर्सिग होम पर हंगामा
परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगायाचिकित्सक ने नकारे आरोप, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौतादीपक…
शामली में संक्रमण की ‘सुनामी’, 40 लोग कोरोना पाॅजिटिव
दिनों दिन दोगुने से अधिक होती जा रही कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब कम्यूनिटी स्प्रैड की तरफ…
