संवाददाता@ कैराना। बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया। इस दौरान पुलिस ने कई बाइकों के चालान भी करते हुए सख्त हिदायत भी दी। मंगलवार को कैराना में मुख्य चैक बाजार सहित समस्त बाजार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले। इस दौरान बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिली। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ती हुई नजर आई। वहीं, पुलिस ने बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दी। पुलिस ने बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे दर्जनों लोगों से जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा कई बाइकों के चालान भी किए।
Related Posts
जलालाबाद में बीज कंपनी के एमआर की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजामकिसी काम से सहारनपुर जा रहा था बाइक सवारमामले के खुलासे…
हत्याकांड में वांछित अभियुक्त 4 साल बाद गिरफ्तार
दीपक वर्मा@शामली। वर्ष 2016 में गांव बहावडी में हुए बिल्लू हत्याकांड के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर…
साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों में सन्नाटा, बंद रही दुकानें
एक-दो स्थानों पर चोरी छिपे खोली गई दुकानेंबिना मास्क व बिना हेलमेट के घूम रहे कई लोगों के चालानदीपक वर्मा@…
