दीपक वर्मा@शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा नई मंडी स्थित अस्थायी गौशाला में गौवंशों को चारा खिलाया गया। जानकारी के अनुसार पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा रविवार को नई मंडी स्थित गौशाला में भोजन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल रहे जिनका समिति सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौमाताओं को पराठे, रोटी, खीर, गुलगुले, हरा चारा खिलाया गया। अरविन्द संगल ने कहा कि कोरोना काल में समिति सराहनीय कार्य कर रही है, गौमाताओं की सेवा करना सबसे बडा धर्म है। इस अवसर पर समिति महामंत्री नंदकिशोर मित्तल, सतीश गोयल, नीरज, रामकुमार, आशीष संगल, सोनू सैनी, अविनाश शर्मा, पराग संगल, मनीष मित्तल अर्पित मित्तल, किशोर मित्तल आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
31 महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा के लिये कलश यात्रा निकाली
अमर हरि सनातन शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार दीपक वर्मा@थानाभवन। अमर हरी सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर…
दूर नहीं हो सकी मिल की तकनीकी खराबी
दूसरे दिन भी पेराई कार्य रहा ठप्प, मिल में पहुंचा भारी संख्या में गन्ना पेराई सत्र ठप्प होने से किसान…
अतिक्रमण के कारण शहर में लगा रहा जाम
जाम के कारण फंसे रहे वाहन, लोगों को झेलनी पडी मुसीबत दीपक वर्मा@शामली। शहर में किए गए अतिक्रमण के कारण…
