प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग इस बार शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर काफी सख्त है। शौचालय निर्माण के प्रगति की रिपोर्ट और उसकी गुणवत्ता की रिपोर्ट लगातार विभाग को भेजना होगा। गुणवत्ता में कमी आने पर विभाग द्वारा सख्त करवाई होगी। जनपद के 161 ग्राम पंचायतों में से ज्यादातर सभी में सामुदायिक शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक शौचालय का निर्माण के लिए तीन लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए इसके लिए पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं। सभी से शौचालय निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री लगाने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक शौचालय का निर्माण कराने के लिए तीन लाख रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई है। यह बजट ग्राम पंचायत निधि से ही खर्च किया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए खरीदी गई सामग्री का हिसाब प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को देना होगा। किसी भी सामग्री को बाजार से सस्ती खरीद कर अधिक कीमत में बताने वालों पर भी विभाग के कड़ी नजर रहेगी। हर सामान का मूल्य बाजार में पूछने के बाद ही सही माना जाएगा। उन्होंने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसकी तकनीकी जांच की जाएगी। इस दौरान निर्माण सामग्री पर विशेष ध्यान रहेगा। जांच में अगर सामग्री की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो उसे तोड़कर फिर से बनवाना होगा। इसके लिए कोई नया बजट विभाग की ओर से नहीं दिया जाएगा। सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए 4 करोड़ 83 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें महिलाओं और दिव्यांगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
Related Posts
कानपुर देहात की कमान संभालेंगे डॉ. दिनेश चंद्र
-म्युनिसिपल कमिश्नर बने आईएएस महेंद्र सिंह प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। अधिकारियों की कामकाज पर सख्त नजर रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
ईडीएम मॉल के पास पूरी रात के अंधेरे में बेचते थे यूपी, दिल्ली व हरियाणा की शराब, आबकारी विभाग की फिल्डिग़ में फंसे तीन तस्कर
गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने हर संभव प्रयास…
8 अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन ने किया निष्कासित
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। बार एसोसिएशन ने संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में आठ अधिवक्ताओं को एसोसिएशन से निष्कासित कर…
