संवाददाता@ कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी के निर्देशानुसार लॉकडाउन के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए गए अभियान के दौरान एसआई मुनेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ में बुच्चाखेड़ी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुनैद पुत्र रियाज निवासी ग्राम तितरवाड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts
कुलदीप गौड बने विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य
दीपक वर्मा@शामली। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यकारिणी का…
सादगी से मनायी गयी शिवरात्रि, मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान की पूजा अर्चना मंदिरों में भीड न हो, इसके लिए तैनात रहे पुलिसकर्मी…
धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव
डीएम व एसपी ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका, लंगर चखा गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा दोनांे अधिकारियों को किया सम्मानित…
