बिजली स्मार्ट मीटर हटवाने को लेकर सिटी में स्टेट को सौपा ज्ञापन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नगर क्षेत्र के ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और बिजली स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौपा।

कॉलोनी निवासी महिलाओं ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से पहले की भांति कई गुना बिजली बिल बढ़कर आ रहा है और कभी भी रात हो या दिन हो लाइट ऊपर बैठे लोग ही काट देते हैं। जिससे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासी परेशान है बच्चे परेशान है ना पढ़ाई कर पाते हैं ना ऐसे भीषण गर्मी में सो पाते हैं और ना ही बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं।

महिलाओं का यह भी आरोप है कि तब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से ना तो उनको यूनिट पता चलती है ना बिल का पता चलता की कितना है बस फोन से रिचार्ज कराते है मोबाइल पर बस एक ही खेल है प्लस और माइनस।

महिलाओं का कहना है कि वह बेरोजगार लोग हैं पति मजदूरी करते है महिलाएं घरों में चौका बर्तन करके अपना परिवार चलती हैं लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगा है इसी की पूर्ति नहीं हो रही है स्मार्ट मीटर का अब कई कई हजार बिल आता है पहले 500 से 1000 रूपये का बिल आता था जो अब तीन-तीन चार हजार बिल आ रहा है और वह इतना ही महीने में कमा पाती है। जिसे बिजली विभाग उड़ा लेता है। अब परिवार का पेट भरे या बिजली विभाग का पेट भरे। इसकी शिकायत बिजली विभाग अधिकारियों से की जाती है तो ना तो कोई फोन उठाता और ना कोई बिजली घर पर सुनने को तैयार है।

वही शिवसेना के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर सर्वेश राणा ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे जनपद का यही हाल है जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं लोग काफी परेशान हैं कई बार कई किसान संगठनों ने स्मार्ट मीटरो खिलाफ धरना प्रदर्शन किया लेकिन लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लोगों के घर में लगा दिए गए और अब लगातार बिल बढ़कर आ रहा है और कभी भी लाइट को काट देते हैं। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि या तो स्मार्ट मीटर अन्यथा सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर दर्जन भर महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *