सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कोविड-19 से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर, आश्रय स्थल तथा कोविड अस्पताल भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का प्रतिदिन जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला कोविड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरों के माध्यम से प्रतिदिन व्यवस्थाओं की जानकारी मरीजों से ली जाएगी। इसके साथ ही मरीजों द्वारा संज्ञान में लाये वाली समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि क्वॉरेंटाइन सेंटर, आश्रय स्थल तथा कोविड अस्पताल में लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ट्रेनी आईएएस सुश्री सान्या छावड़ा को उक्त कार्य हेतु अधिकारी नियुक्त करते हुए मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
अलविदा जुम्मा रोजेदारों ने देश में अमन चैन की मांगी दुआ
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर शिकारपुर : मुकद्दस रमजान की अलविदा जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा में अदा की गई अकीदत और…
संदिग्ध स्थित में टयूबवैल के कुऐं में क्षतविक्षत शव मिलने से मचा कोहराम
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर डिबाई के धर्मपुर चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत गांव गोबिन्दपुर में संदिग्ध परिस्थिति में क्षतविक्षत अवस्था में शव…
छात्र की हत्या में शामिल नामजदो की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर स्याना बीते रविवार को कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 11 के एक छात्र का शव आम के बाग…
